Bhilai Mahila Mahavidyalaya
Hospital Sector, Bhilai Nagar (C.G.) 490009 (Managed by Bhilai Education Trust). (Affiliated to Hemchand Yadav Vishwavidyalaya, Durg). Recognized Under Section 2(f) and 12(B) of the UGC Act 1956. NAAC Accredited with B+ Grade

Enter here to learn, learn the nuances of life and go forth to serve, serve mankind!!
2024-02-15 ANNUAL EXAM 2024 OF HEMCHAND YADAV UNIVERSITY STARTS FROM 1 MARCH 2024


हिन्दी विभाग


विभाग की और से,


भिलाई महिला महाविद्यालय के अंतर्गत सन् 1979 में नारी शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में स्तुत्य कदम बढ़ाते हुए हिंदी भाषा विभाग अस्तित्व में आया। सामाजिक समायोजन एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम था। ज्ञान विज्ञान का अध्ययन भाषा के बिना असंभव है अतः छात्राओं को अभिव्यक्ति कौशल एवं वैचारिक संप्रेषण में कुशल बनाना इस विभाग का मुख्य उद्देश्य रहा है। 
आधार पाठयक्रम के अंतर्गत अनिवार्य रूप से यह विषय स्नातक स्तर तक संचालित है। सत्र 2021-22 से बी.ए. हिन्दी साहित्य विषय भी प्रारंभ हो चुका है जिससे छात्राओं को देश के गौरवमय इतिहास, संस्कृति, साहित्यिक धरोहर से संपृक्त यिा जा सके। हिंदी भाषा विभाग ने अद्यावधि-42 वर्षों की दीर्घ यात्रा तय कर ली है। साहित्यिक रसमयता व्याकरणिक शुद्धता एवं हिंदी के विविध रूपों के साथ यह विषय विद्यार्थियों में अत्यधिक लोकप्रिय है। अपनी सरलता के कारण यह छात्राओं की प्रावीण्यता वृद्धि का कारक भी है।


विभागीय विवरण -


1. स्थापना वर्ष - 1979
2. संचालित पाठयक्रम एवं कोर्स - बी.कॉम, बी.एस.सी. (विज्ञान), बी.एस.सी. गृहविज्ञान, बी.ए. हिंदी साहित्य प्रथम वर्ष 2021-22 से प्रारंभ।
3. परीक्षा - वार्षिक पद्वति से।
4. अन्य विषयों से संबंद्धता- बी.कॉम प्लेन, बी.काम कम्प्यूटर, बी.एस.सी गृह विज्ञान, बी.एस.सी. बायो, बी.एस.सी. गणित,  बी.एस.सी. कम्प्यूटर, बी.एस.सी. बायोटेक, 
बी.एस.सी. माइक्रोबायो, बी.एस.सी. इंड. माइक्रोबायो।
5.  शैक्षणिक पदों की संख्या - 02
         (a) शासन द्वारा स्वीकृत - 01
         (b) प्रबंधन द्वारा नियुक्त - 01
 6.पदस्थ कर्मचारियों का विवरण -


क्रमांक
नामयोग्यतापदनामअनुभव

1

डॉ. निशा शुक्लाएम.ए. बी.एड., पी.एच.डी.सहायक प्राध्यापक39 वर्ष

2

डॉ. प्रतिमा मिश्राएम.ए. एम फिल पी.एच.डी.सहायक प्राध्यापक19 वर्ष​​​​​​​


शिक्षण प्रणाली:- कक्षा अध्यापन, शिक्षक द्वारा पाठयपुस्तक का प्रयोग, भाषण, संभाषण श्यामपट्ट द्वारा अध्यापन, वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान ऑनलाइन, मोबाइल, व्हाट्सएप के द्वारा अध्यापन किया जा रहा है।

ग्रंथालय:- महाविद्यालय के ग्रंथालय में हिंदी विषय की 2224 पुस्तकें तथा 07 समसामयिक पत्रिकाएं हैं। महाविद्यालय का ग्रंथालय संपंन्न एवं समृद्ध है।

सामाजिक सहभागिता:- महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से विभाग भी समाज सेवी गतिविधियों में संलग्न रहता हैं।

सेवा नियोजन:- स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रविष्ट होती है जिसे भविष्य में बैंक, रेलवे, मीडिया, राजनीति, प्रशासन विद्यालय, महाविद्यालय आदि में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।

DEPARTMENTAL PROFILE(CLICK HERE FOR DOWNLOAD)